अब केजरीवाल हाईकोर्ट जायेंगे [Now Kejriwal will go to the High Court]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कथित शराब नीति घोटाले से संबंधित CBI मामले में अपनी गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देते हुए दिल्ली की अदालत का रुख किया है।

राउज एवेन्यू कोर्ट ने 29 जून को केजरीवाल को 12 जुलाई तक की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। केजरीवाल अब इसे हाईकोर्ट में चुनौती देंगे।

दिल्ली शराब नीति केस में CBI ने उन्हें 26 जून को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था। 3 दिन की कस्टडी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था।

इसे भी पढ़ें

केजरीवाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Share This Article
Exit mobile version