अब लालू के करीबी व्यवसायी कात्याल के ठिकानों पर ईडी की रेड

1 Min Read

पटना, एजेंसियां। लालू के ‘करीबी’ बिजनेस मैन अमित कात्याल के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है।

दिल्ली, गुरुग्राम और सोनीपत में कात्याल के कई ठिकानों पर ईडी की टीम पहुंची है। बता दें कि लैंड फॉर जॉब केस में अमित कात्याल पर पहले भी जांच एजेंसी एक्शन ले चुकी है और पिछले साल नवंबर में उन्हें गिरफ्तार भी किया था।

कात्याल, लालू यादव के परिवार के कथित सहयोगी व बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के दोस्त बताए जाते हैं।

कात्याल एके इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के प्रोमोटर हैं। जमीन घोटाला मामले में वह ईडी और सीबीआई की जांच के दायरे में हैं।

सीबीआई ने घोटाले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।

“नौकरी के बदले जमीन” घोटाले में ईडी ने आरोप लगाया था कि यह लगभग 600 करोड़ रुपये का घोटाला है।

इसे भी पढ़ें 

अब प्रतिदिन दूरदर्शन पर करें रामलला के लाइव दर्शन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं