स्वाति मालीवाल मामले में अब फंसेगी दिल्ली के मंत्री की गर्दन

3 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट के मामले में दिल्लीे के सीएम अरविंद केजरीवाल के पूर्व पीएस बिभव कुमार को हिरासत में लिया गया है।

अब इस मामले में दिल्ली सरकार के मंत्री भी फंस सकते हैं। इसके बाद से दिल्ली के मंत्री निशाने पर आ गये हैं।

इस पूरे मामले में उनकी भूमिका की जांच हो रही है। बताते चलें कि आप के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने मीडिया के सामने स्वाति मालीवाल के साथ दुर्व्यववहार किए जाने के बाद स्वीकारी थी।

इसके बाद सरकार के मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने स्वाति पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्हें भाजपा का एजेंट बताया।

इसके बाद स्वााति मालीवाल एक्शन में आ गई है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘दिल्ली के मंत्री झूठ फैला रहे है कि मुझपर भ्रष्टाचार की एफआईआर हुई है, इसलिए बीजेपी के इशारे पर मैंने ये सब किया।

स्वाति ने आगे लिखा कि ये एफआईआर 8 साल पहले 2016 में हो चुकी थी, जिसके बाद मुझे सीएम और एलजी दोनों ने दो बार और महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया।

केस पूरी तरह फर्जी है, जिस पर 1.5 साल से हाईकोर्ट ने स्टे लगाया हुआ है, जिन्होंने माना है कि पैसे का कोई लेन देन नहीं हुआ है।

स्वाति ने लिखा कि बिभव कुमार के ख़िलाफ़ कंप्लेन देने तक मैं इनके हिसाब से लेडी सिंघम थी और आज बीजेपी एजेंट बन गई ?

पूरी ट्रोल आर्मी मुझपर लगा दी गई सिर्फ़ इसलिए क्योंकि मैंने सच बोला। पार्टी के सभी लोगों को फ़ोन करके बोला जा रहा है कि स्वाति की कोई पर्सनल वीडियो है तो भेजो, लीक करनी है।

मेरे रिश्तेदारों की गाड़ियों के नंबर से उनकी डिटेल्स ट्वीट करवाकर उनकी जान ख़तरे में डाल रहे हैं।

स्वाति ने आगे लिखा ख़ैर, झूठ ज़्यादा देर तक टिक नहीं पाता है, पर सत्ता के नशे में किसी को नीचा दिखाने के जुनून में ऐसा न हो जाये की जब सच सामने आये तो अपने परिवारों से भी नज़रे न मिला पाओ। तुम्हारे हर फैलाए झूठ के लिए तुम्हें कोर्ट लेके जाऊंगी।

इसे भी पढ़ें

संबित पात्रा बोले- भगवान जगन्नाथ मोदी के भक्त: ट्रोल हुए, तो मांगी माफी, कहा- 3 दिन उपवास रखकर पश्चाताप करूंगा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं