अब अपराधी जेल जाने से भी डर रहे हैं : आदित्यनाथ

1 Min Read

आगरा/फतेहपुर सीकरी (उप्र), एजेसियां : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य में अब अपराधी जेल जाने से भी डर रहे हैं।

उन्होंने बुधवार को कहा कि 2017 से पहले राज्य के ज्यादातर इलाकों में सूरज डूबने के बाद थानों में भी ताले लग जाते थे लेकिन उसके बाद ज्यादातर अपराधी जमानत खत्म कराकर जेल चले गये तथा अब हाल यह है कि वे जेल जाने से भी डर रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने फतेहपुर सीकरी में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में जनचौपाल को संबोधित करते हुए कहा, ” 2017 के पहले उत्तर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सूर्य अस्त होने के बाद थानों में भी ताले लग जाते थे।

अपराधी सोचते थे कि पिछली सरकारों की तरह ही यह सरकार भी रहेगी, लेकिन सरकार ने उनसे कहा कि तुम अपराध बंद करो या कीमत चुकाने को तैयार रहो।

ज्यादातर अपराधी जमानत तुड़वाकर जेल में चले गए। अब तो कह रहे हैं कि हमें जेल भी न भेजें। अब वे वहां भी जाने से डर रहे हैं।”

इसे भी पढ़ें

शिवम मावी चोटिल होने के कारण आईपीएल से बाहर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं