अब फोन के माध्यम से आधार कार्ड की गलतियों में होगा सुधार और शिकायत [Now, correction and complaint of errors in Aadhaar card will be done through phone]

2 Min Read

वर्तमान में आधार कार्ड हम सभी के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है। सरकारी से लेकर प्राइवेट हर काम के लिए अब आधार जरूरी हो गया है। आधार कार्ड के बिना अब कोई भी काम नहीं किया जा सकता।

ऐसे में यदि आपके आधार में नाम, पता गलत है या कोई और गड़बड़ी है वेरिफिकेशन में कई प्रकार की परेशानियों से जुझना पड़ता है। इसलिए जल्द इन खामियों को दूर करना बेहद जरूरी है।

वरना आपको कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित किया जा सकता है। आधार में अपनी जानकारी को अपडेट कराने के लिए लोग कई बार परेशान रहते हैं, लेकिन अब आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब यह प्रक्रिया काफी आसान होने जा रही है।
अब 12 भाषाओं में यूडीएआई का हेल्पलाइन

आधार से जुड़ी हर समस्याय का समाधान करने के लिए यूआइडीएआइ ने 1947 हेल्पालाइन नंबर की जारी किया है। आधार हेल्पहलाइन 12 भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगू, कन्नबड़, तमिल, मलयालम, पंजाबी, गुजराती, मराठी, उडि़या, बंगाली, असामी और उर्दू में उलब्धर है।

यह नंबर पूरे साल आईवीआरएस मोड पर चौबीस घंटे उपलब्धा है। कॉल सेंटर प्रतिनिधि सुबह सात बजे से रात 11 बजे तक (सोमवार से शनिवार) उपलब्धं रहते हैं आप मेल के जरिए भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है।

आपको help@uidai.gov.in पर लिखकर अपनी परेशानी मेल करनी होगी। यूआइडीएआइ के अधिकारी इस मेल को समय-समय पर चेक करते हैं और लोगों की समस्याओं का समाधान करते हैं।

नजदीकी सेवा केंद्र जाकर भी सुधर सकती है गलती

अगर आपके आधार कार्ड में भी आपका नाम गलत प्रिंट हो गया है तो आप इसे ठीक करवा सकते हैं। आपको इसके लिए सबसे पहले तो अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होता है। यहां पर जाकर आपको करेक्शन फॉर्म लेना है, ये वो फॉर्म होता है जिसके जरिए आपके आधार कार्ड में हुई गलतियों को ठीक किया जाता है।

इसे भी पढ़ें

ऑनलाइन आधार कार्ड अपडेट कैसे करें जाने पूरी प्रक्रिया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं