NEET पेपर लीक की सुनवाई अब CJI डीवाई चंद्रचूड़ करेंगे, CBI खंगालेगी आरोपियों के संबंधियों के खाते [Now CJI DY Chandrachud will hear the NEET paper leak, CBI will investigate the accounts of the relatives of the accused]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। NEET 2024 परीक्षा में हुए घोटाले की जांच अब नया रंग लेने जा रही है। क्योंकि अब यह सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (CJI) डीवाई चन्द्रचूड़ की अदालत में इसकी सुनवाई होने जा रही है।

इसके साथ ही सीबीआई (CBI) भी काफी सख्त एक्शन लेने जा रही है। सीबीआई अब सभी आरोपियों के साथ ही उनके रिश्तेदारों के बैंक खाते भी खंगालेगी, ताकि यह पता चल सके की परीक्षा में फर्जीवाड़ा किस लेवल तक हुआ है।

बता दें कि इस फर्जीवाड़े में अभ्यर्थियों और अभिभावकों के द्वारा लाखों रुपये खर्च करने की भी खबरें आ रही हैं।

8 जुलाई से होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में नीट यूजी मामले की सुनवाई 8 जुलाई से होने वाली है। यह सुनवाई चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली अदालत करेगी।

जबकि इससे पहले इस मामले की जांच अब तक दाखिल अर्जियों पर सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की वेकेशन बेंच में हुई है।

बता दें कि वेकेशन बेंच ने ही केंद्र सरकार और एनटीए से कहा था कि अगर नीट यूजी परीक्षा में 0.001 फीसदी भी गड़बड़ी हुई है, तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

देश भर में मचा है बवाल

बता दें कि देश भर में नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ियों के बाद बवाल मचा हुआ है। इस घोटाले के तार बिहार, झारखंड, गुजरात, महाराष्ट्र के अलावा अन्य जगहों से लगातार निकल रहे हैं।

इस घोटाले को लेकर अनेकों गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा गिरफ्तारी बिहार से हुई है।

जांच एजेंसियों ने झारखंड से भी कई लोगों को हिरासत में लिया है। हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल को भी ईडी ने गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें

NEET पेपर लीक-ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल समेत 3 गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं