अब इंडिगो की चेन्नई-मुंबई फ्लाइट में बम की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिंग; 22 दिन में एयरलाइन के विमान में ऐसा तीसरा मामला [Now bomb threat in Indigo’s Chennai-Mumbai flight]

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। चेन्नई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में बम की धमकी मिली। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार रात 10.30 बजे फ्लाइट की सेफ लैंडिंग हुई।

बताया गया कि नई दिल्ली में इंडिगो के कॉल सेंटर पर फ्लाइट नंबर 6E 5149 में बम की धमकी वाला मैसेज मिला था।

इंडिगो एयरलाइन ने बताया कि लैंडिंग के बाद प्रोटोकॉल के तहत फ्लाइट को आइसोलेशन-बे में ले जाया गया।

यहां सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया। जांच पूरी होने के बाद फ्लाइट को वापस टर्मिनल एरिया में भेजा गया।

लगातार मिल रही धमकियां

पिछले 22 दिनों के दौरान इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट्स में बम की धमकी से जुड़ा ये तीसरा मामला है। इससे पहले 1 जून को चेन्नई से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में ही बम की धमकी मिली थी।

28 मई को दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली थी। हालांकि, जांच के बाद दोनों फ्लाइट में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।

इसे भी पढ़ें

अब आकासा एयर और इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना, मची अफरा तफरी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं