अब 4 नहीं, 2 महीने पहले होगी रेलवे की एडवांस टिकट बुकिंग [Now advance ticket booking of railways will be done 2 months in advance, not 4]

1 Min Read

नए नियम 1 नवंबर से लागू होंगे

नई दिल्ली, एजेंसियां। रेल टिकट की बुकिंग यात्रा से 120 दिन पहले शुरू होती थी, जिसे अब घटाकर 60 दिन कर दिया गया है। ये फैसला 1 नवंबर से लागू होगा।

इससे पहले बुक किए जा चुके टिकट्स पर नए नियमों का असर नहीं होगा। विदेशी पर्यटकों के लिए 365 दिनों की डेडलाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

2015 में एडवांस रिजर्वेशन पीरियड बढ़ाया था:

1 अप्रैल, 2015 तक एडवांस रिजर्वेशन पीरियड 60 दिन था। तब सरकार ने इसे 120 दिन करने पर तर्क दिया था कि ऐसा करने से दलाल हताश होंगे, क्योंकि ज्यादा कैंसिलेशन चार्ज देना होगा।

हालांकि, कई लोगों का कहना था कि रिजर्वेशन पीरियड को आगे बढ़ाने से रेलवे को अतिरिक्त 60 दिनों के लिए ब्याज मिलेगा। कैंसिलेशन ज्यादा होने से एडिशनल रेवेन्यू भी मिलेगा।

इसे भी पढ़ें

अब दिवाली और छठ पर मिलेगा कंफर्म टिकट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं