चीन से डिपोर्ट हुआ कुख्यात गैंगस्टर प्रसाद पुजारी

3 Min Read

मुंबई/नयी दिल्ली, एजेंसियां : हत्या, जबरन वसूली और अपहरण सहित कई गंभीर मामलों में वांछित गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात चीन से निर्वासन के बाद भारत वापस लाया गया।

भारत लाए जाने पर मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि गैंगस्टर पुजारी उर्फ ​​​​सुभाष विट्ठल पुजारी उर्फ ​​​​सिद्धार्थ शेट्टी उर्फ ​​​​सिद्धू उर्फ ​​​​सिद्ध उर्फ ​​​​जॉनी गैंगस्टर कुमार पिल्लई और छोटा राजन के गिरोह का पूर्व सदस्य है।

वह चीन में रह रहा था और पिछले साल उसे वहीं गिरफ्तार किया गया था। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा लगातार उसे देश वापस लाने की कोशिश कर रही थी।

अधिकारी ने बताया कि गैंगस्टर पुजारी चीन में रह रहा था और पिछले साल उसे वहीं गिरफ्तार किया गया था। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच उसे लगातार देश वापस लाने की कोशिश कर रही थी।

क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि पुजारी मुंबई में कथित तौर पर गोलीबारी, जबरन वसूली और हत्या सहित 8 गंभीर मामलों में वांटेड है।

वह विक्रोली के टैगोर नगर का निवासी है और सालों पहले विदेश भाग गया था। उन्होंने बताया कि वह कथित तौर पर पूर्वी मुंबई में बिल्डर और व्यापारियों को निशाना बनाता था। 

अधिकारी ने बताया कि पुजारी का नाम दिसंबर 2019 में विक्रोली इलाके में रहने वाले शिवसेना कार्यकर्ता चंद्रकांत जाधव पर गोलीबारी के मामले में भी आया था। उसे फरवरी 2023 में हांगकांग में अधिकारियों ने पकड़ा था।

अधिकारी ने बताया, “इंटरपोल की गुप्त सूचना के आधार पर पुजारी को फर्जी पासपोर्ट के आरोप में पिछले साल मार्च में हांगकांग में गिरफ्तार किया गया था।

उसे तब पकड़ा गया जब वह हांगकांग से शेनझेन (चीन का शहर) के विमान में सवार होने की तैयारी कर रहा था।

पुजारी ने एक चीनी नागरिक से शादी की है, गिरफ्तारी के समय अपनी पत्नी और बच्चे के साथ शेनझेन में रह रहा था।’’ 

अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 2020 में पुजारी की मां इंदिरा विट्ठल पुजारी को विक्रोली के एक बिल्डर से जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया था।

एक डेवलपर से कथित तौर पर 10 लाख रुपये की उगाही करने के आरोप में इंदिरा के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत यह कार्रवाई की गई थी।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस पार्टी को खारिज नहीं किया जा सकता: जयराम रमेश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं