आलिया भट्ट नहीं, मैं आलिया भट्ट कपूर हूं – जानिए क्यों एक्ट्रेस कही ने ये बात [Not Alia Bhatt, I am Alia Bhatt Kapoor – Know why the actress said this]

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘अल्फा‘ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वे शरवरी वाघ के साथ नजर आएंगी, और दोनों एक्शन करती दिखेंगी।

फिल्म के दो शेड्यूल मुंबई और कश्मीर में पूरे हो चुके हैं। ‘अल्फा’ से पहले आलिया की फिल्म ‘जिगरा’ भी रिलीज होने के लिए तैयार है।

इस फिल्म के प्रमोशन के लिए आलिया भट्ट हाल ही में कपिल शर्मा के लोकप्रिय शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2’ में नजर आईं। आज ही शो का ट्रेलर रिलीज हुआ है।

ट्रेलर में एक दिलचस्प मोड़ तब आया जब आलिया भट्ट ने पहली बार अपना पूरा सरनेम बताया। ट्रेलर में सुनील ग्रोवर आलिया से पूछते हैं, “तो आप हैं आलिया भट्ट,” जिस पर आलिया जवाब देती हैं, “नहीं, मैं आलिया भट्ट कपूर हूं।”

आपको बता दें कि आलिया ने 14 अप्रैल 2022 को ‘ब्रह्मास्त्र‘ के अपने को-स्टार रणबीर कपूर से शादी की थी। शादी के ढाई महीने बाद, 27 जून को, उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।

इसके बाद 6 नवंबर 2022 को उनकी बेटी राहा कपूर का जन्म हुआ। राहा अब दो साल की होने जा रही हैं।

आलिया और रणबीर ने अपने फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं कराते हुए जल्द ही अपनी बेटी राहा का चेहरा भी सबके सामने ला दिया था।

आलिया और रणबीर फिर से एक साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं। संजय लीला भंसाली ने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल को लेकर अपनी नई फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की घोषणा की थी।

इस फिल्म की रिलीज डेट पहले क्रिसमस 2025 तय की गई थी, लेकिन अब लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, यह फिल्म ईद 2026 पर रिलीज होगी।

इसके साथ ही खबरें हैं कि उसी मौके पर शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ भी रिलीज होने जा रही है।

इसे भी पढ़ें

खतरों के खिलाड़ी 14 के फिनाले में दिखेंगी आलिया भट्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं