North-East monsoon: नार्थ-ईस्ट मानसून का कहर, 37 की मौत सिक्किम में लैंडस्लाइड [North-East monsoon wreaks havoc, 37 dead in landslide in Sikkim]

3 Min Read

North-East monsoon:

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश के पूर्वोत्तर राज्यों में पिछले चार दिनों से भारी बारिश जारी है। बारिश के कारण सिक्किम के चट्टेन में लैंडस्लाइड हुआ, जिसमें कई लोग लापता हैं। अब तक 3 शव मिले हैं। इनमें सेना के जवानों के शव भी हैं। घटना रविवार शाम 7 बजे की है। भारतीय सेना ने सोमवार को इसकी जानकारी दी है। मृतकों की पहचान और सर्च ऑपरेशन जारी है।
पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ और लैंडस्लाइड से अब तक करीब 37 लोगों की मौत हुई है। इसमें असम में 10, अरुणाचल प्रदेश में 9, मिजोरम में 5 और मेघालय में 6 मौतें शामिल हैं। IMD ने पूर्वोत्तर राज्यों में 5 जून तक बारिश की आशंका जताई है।

North-East monsoon: रेस्क्यू ऑपरेशन जारीः

बाढ़-लैंडस्लाइड प्रभावित इलाकों से लोगों को निकालने के लिए भारतीय सेना, एयरफोर्स और असम रायफल्स के जवानों को तैनात किया गया है। असम के 19 जिलों में 3.64 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। सड़क और रेल सेवाएं ठप हैं। ब्रह्मपुत्र और बराक समेत 10 प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

North-East monsoon: मणिपुर में 19,000 लोग प्रभावितः

मणिपुर में बाढ़ से 19,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। मूसलाधार बारिश के कारण 3,365 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। रेस्क्यू टीमों ने प्रभावित जिलों से 1,500 से ज्यादा लोगों को बचाया है। रेस्क्यू की तस्वीरें में अधिकारियों को अपनी पीठ पर उठाकर लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाते हुए देखा गया।

North-East monsoon: त्रिपुरा-मिजोरम में स्कूल बंदः

त्रिपुरा में 10 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। मिजोरम की राजधानी आइजोल में भारी बारिश के कारण 2 जून को सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। 30 मई से अब तक राज्य में लैंडस्लाइड की 211 घटनाएं हुई हैं। सिक्किम के लाचेन और लाचुंग में 30 मई से फंसे एक हजार से ज्यादा टूरिस्टों को निकाला जा रहा है।

North-East monsoon: बिहार में भी बारिशः

इधर, राजस्थान के 30 जिलों और मध्य प्रदेश के 50 जिलों में बारिश का अलर्ट है। बिहार के वैशाली में तेज आंधी-बारिश के कारण एक घर गिरने से 60 साल की महिला की मौत हो गई। राज्य के 9 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी है।

इसे भी पढ़ें

Weather update: झारखंड में प्री-मानसून की दस्तक, 4 से 6 जून के बीच आ जायेगा मानसून

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं