27 सितंबर को आरजी कर कांड की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं [No hearing of RG tax case in Supreme Court on 27th September]

1 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां: सुप्रीम कोर्ट ने आरजी कर कांड की सुनवाई के लिए 27 सितंबर की तारीख तय की है, लेकिन अब इस तारीख को मामले की सुनवाई होने की संभावना कम है।

इसी बीच, बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सुनवाई की तारीख को आगे बढ़ाने का आवेदन किया है।

बंगाल सरकार ने अपने आवेदन में कहा है कि सुनवाई की तारीख 27 सितंबर की बजाय 30 सितंबर या उसके बाद कोई भी दिन तय कर दी जाये।

बंगाल सरकार के आवेदन पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सुनवाई की तारीख आगे बढ़ाने को लेकर सभी पक्षों की राय ली जायेगी और उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जायेगा।

ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश ने आरजी कर कांड को लेकर दायर मामले के सभी पक्षों के वकीलों को सोमवार को उपस्थित रहने के लिए कहा है।

इसे भी पढ़ें

कोलकाता रेप-मर्डरः सुप्रीम कोर्ट बोला-महिला डॉक्टरों को नाइट शिफ्ट करने से नहीं रोक सकते

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं