हरियाणा में AAP-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं [No agreement on seat sharing between AAP and Congress in Haryana]

1 Min Read

50 सीटों पर अकेले लड़ेगी AAP

चंडीगढ़, एजेंसियां। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) में सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बनी है। अब दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ सकती हैं।

कांग्रेस के रुख को देखते हुए AAP ने 50 सीटों पर लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। हालांकि, इसे लेकर दोनों पार्टियों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

इस बीच, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हमने आलाकमान को कह दिया है कि पार्टी राज्य में AAP के बिना भी चुनाव लड़ने में सक्षम है।

गठबंधन नहीं होने की वजह

सूत्रों के मुताबिक, AAP ने 10 सीटें मांगी हैं, लेकिन कांग्रेस 3 सीटें देना चाहती हैं। साथ ही एक शर्त भी लगाई कि AAP शहरी क्षेत्रों की सीटों पर चुनाव लड़े।

AAP का कहना है कि पंजाब और दिल्ली में हमारी सरकार है, इसलिए इन राज्यों की बॉर्डर से सटी सीटें हमें दी जाएं। कांग्रेस इसके लिए राजी नहीं है। अब इस मामले में अंतिम फैसला राहुल गांधी करेंगे।

इसे भी पढ़ें

हरियाणा में कांग्रेस-AAP में गठबंधन संभव, राहुल ने कमेटी बनाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं