आम बजट से नीतीश गदगद, कहा- विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला पर विशेष मदद तो मिल ही गई [Nitish upset with the general budget, said – did not get the status of special state but got special help]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

पटना: केंद्रीय बजट में बिहार को विशेष सहायता मिलने पर नीतीश कुमार गदगद हैं। विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए उन्होने कहा कि बजट से हम खुश हैं। विशेष दर्जा के लिए हम लोग आंदोलन कर रहे थे।

आज जो बोल रहे हैं जब उनकी पार्टी केंद्र में थी तब क्या किये। हम इसके लिए लगातार बोलते रहे हैं। हमने कहा विशेष राज्य का दर्जा दीजिए या विशेष अधिकार के लिए मदद कीजिए। बिहार का बुरा हाल था पहले। अब कितना रास्ता और स्कूल बना है।

पटना में कितना काम हुआ। हम लोगो ने कह दिया था बिहार को मदद करिए। उसी में कई चीजों के मदद की घोषणा हुई है।

विशेष राज्य का दर्जा बंद कर दिया गया है तो एक सहायता और विकास के लिए मदद होना चाहिए वह हो रहा है।

सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार ने किया बजट का गुणगान

इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य है। इस बजट में बिहार की जरूरतों का विशेष ध्यान रखा गया है।

इसके तहत बिहार के मानव संसाधन विकास एवं बुनियादी विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस बजट में बिहार की सड़क सम्पर्क परियोजनाओं, विद्युत परियोजनाओं, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेजों और खेलकूद की संरचनाओं के लिये विशेष राशि का प्रावधान किया गया है।

साथ ही बजट में बिहार के पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिये विशेष सहायता की घोषणा की गयी है।

बिहार को बाढ़ से बचाने के लिये भी बजट में बड़ा ऐलान किया गया है। कोसी-मेची नदी जोड़ परियोजना, नदे प्रदूषण न्यूनीकरण और सिंचाई परियोजनाओं के लिये विशेष आर्थिक मदद देने की घोषणा की गयी है, जो स्वागत योग्य है।

बिहार के लिये बजट में विशेष प्रावधान के लिये आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को विशेष धन्यवाद।

इसे भी पढ़ें

बिहार में बहार, केंद्र ने खोला पिटारा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं