पटना : बिहार में नीतीश कैबिनेट का शुक्रवार को विस्तार किया गया। राजभवन के राजेंद्र मंडपम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने सभी 21 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इसी के साथ अब नीतीश मंत्रिमंडल में कुल 30 विभागीय मंत्री हो गए हैं। भाजपा और जदयू के गठबंधन के बाद जब सरकार बनी तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित भाजपा और जदयू नौ विधायक मंत्री बनाए गए।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा की मौजूदगी में सभी नए मंत्रियों ने शपथ ग्रहण कर लिया है।
अशोक चौधरी, रेणु देवी, लेसी सिंह, नीरज बबलू, मदन सहनी और नितिन नबीन ने शपथ ग्रहण किया है।
रेणु देवी, मंगल पांडेय, नीरज कुमार बबलू, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, नीतीश मिश्रा, नितिन नवीन, दिलीप कुमार जायसवाल, महेश्वर हजारी, शीला कुमारी मंडल, सुनील कुमार, जनक राम, हरी सहनी, कृष्णनंदन पासवान, जयंत राज, जमा खान, रत्नेश सदा, केदार प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र मेहता और संतोष कुमार सिंह नए मंत्री बने हैं।
इसे भी पढ़ें
सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए छह और उम्मीदवारों की सूची जारी की, भदोही तृणमूल कांग्रेस के लिए छोड़ी








