नई दिल्ली : बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने रविवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान इनके बीच वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा हुई।
मौके पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह तथा अन्य नेता मौजूद रहे। गौरतलब है कि नीतीश कुमार विपक्षी एकता के सूत्रधार बनकर देशभर में विपक्षी पार्टियों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं और उनको एकजुट करने की कोशिश में जुटे हुए हैं।







