निसान ने ‘फ्रंट डोर हैंडल सेंसर’ ठीक करने के लिए मैग्नाइट वाहन वापस मंगाये

1 Min Read

नई दिल्ली : वाहन कंपनी निसान मोटर इंडिया नवंबर 2020 और दिसंबर 2023 के बीच बनी मैग्नाइट गाड़ियों को वापस मंगा रही है।

‘फ्रंट डोर हैंडल सेंसर’ में गड़बड़ी को ठीक करने के लिए कंपनी ने यह कदम उठाया है।

हालांकि, कंपनी ने यह जानकारी नहीं दी कि कितनी इकाइयों में गड़बड़ी पाई गई हैं। मोटर वाहन विनिर्माता ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी।

बेस एक्सई और मिड एक्सएल संस्करणों के लिए यह पहल की गयी है। इस गड़बड़ी से ग्राहकों की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ता है।

दिसंबर 2023 के बाद बनाई गई सभी निसान मैग्नाइट इकाइयां एकदम सही हैं।

इसे भी पढ़े

ऐसे खुला अंतु तिर्की और सद्दाम के बीच लेनदेन का राज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं