संसद में निशिकांत बोले- विपक्ष सरकार गिराने की कोशिश में [Nishikant said in Parliament – ​​Opposition is trying to topple the government]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। संसद सत्र के आठवें दिन भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने विपक्ष पर सरकार गिराने की कोशिश का आरोप लगाया।

साथ ही उन्होंने राहुल गांधी से पूछा कि क्या आप खालिस्तान समर्थकों और कश्मीर का विभाजन चाहने वालों से नहीं मिले? निशिकांत ने कहा कि राहुल अमेरिका गए और वहां मुश्फिकुल फजल से मिले।

फजल, बांग्लादेश में हत्याओं के लिए जिम्मेदार है। राहुल इल्हान उमर, रो खन्ना और बारबरा ली से मिले थे। ये लोग अमेरिका में मोदी के कार्यक्रमों का विरोध करते हैं।

गोगोई बोले- मोदी संभल में आग लगाना चाहते हैं: असम से सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि भाजपा झूठ बोल रही है। वे संसद नहीं चलाना चाहते।

राहुल गांधी देश में शांति कायम करना चाहते हैं। PM मोदी ने जिस तरीके से मणिपुर में आग लगाई, वैसे ही संभल में आग लगाना चाहते हैं। राहुल गांधी को संभल जाने से रोका गया।

इसे भी पढ़ें

अब 6 दिसंबर को संभल जायेंगे राहुल गांधी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं