खुदकुशी करनेवाले अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया गिरफ्तार सास और साला भी धराए[Nikita Singhania, wife of Atul Subhash, who committed suicide, arrested; mother-in-law and brother-in-law also arrested]

3 Min Read

बेंगलुरु, एजेंसियां। बेंगलुरु पुलिस ने अतुल सुभाष खुदकुशी केस में बड़ी सफलता हासिल की है। मृतक को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी पत्नी निकिता सिंघानिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि अतुल सुभाष ने मरने से पहले अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए थे। जानकारी के मुताबिक, इस मामले में पुलिस ने निकिता सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी गुरुग्राम से हुई है। वहीं, अतुल की सास और साले को भी पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है।

सास निशा और साला अनुराग भी गिरफ्तारः

मृतक की पत्नी निकिता सिंघानिया को पुलिस ने उनकी सास निशा और साले अनुराग के साथ गिरफ्तार किया है। इन सभी पर अतुल को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। अतुल ने सुसाइड से कुछ दिन पहले ही निकिता और उसके परिवार पर उत्पीड़न व जबरन वसूली का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने सुसाइड नोट और वीडियो में भी अपने आरोपों का ब्यौरा दिया था।

प्रयागराज से पकड़ाए फरार निशा और अनुराग सिंघानियाः

बेंगलुरु डीसीपी व्हाइट फील्ड डिवीजन शिवकुमार ने बताया कि आरोपी निकिता सिंघानिया को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है। जबकि आरोपी निशा सिंघानिया और अनुराग सिंघानिया को पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया है। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। किस मामले में है आरोपी

बता दें कि निकिता सिंघानिया और उसके परिवार वालों पर पति अतुल सुभाष को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में इन सभी को मराठाहल्ली पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR में आरोपी के रूप में दिखाया गया है। जबकि निकिता के परिवार ने चल रही जांच के बीच अपनी बेगुनाही का दावा करते हुए अग्रिम जमानत की मांग की थी।

वहीं, घटना के बाद अतुल के परिवार की प्रतिक्रिया सामने आयी। इसमें मृतक के पिता पवन कुमार ने बताया कि उनका बेटा अतुल मानसिक तनाव में था। लेकिन उसने कभी अपने परिवार से इस संबंध में बात नहीं की।

इसे भी पढ़ें

राहुल गांधी को गुल्लक देने वाले कारोबारी और उसकी पत्नी के शव मिले

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं