कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एनआईए टीम ने अपने अधिकारियों के खिलाफ पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के संबंध में कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है।
कलकत्ता हाईकोर्ट ने एनआईए को याचिका दायर करने की इजाजत दे दी है। इस मामले पर आज ही सुनवाई होगी।
बता दें कि पिछले दिनों मिदनापुर एक बम विस्फोट मामले की जांच के क्रम के छापेमारी करने गई एनआईए टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था।
इसके बाद बंगाल पुलिस ने उल्टा एनआईए अधिकारियों के विरुद्ध ही केस दर्ज करा दिया है। इसी के खिलाफ एनआईए के अधिकारी हाईकोर्ट पहुंचे हैं।
इसे भी पढ़ें
टिकट देने में भाजपा आगे, पर इंडी एलायंस की तैयारी से छूट रहा पसीना








