एनआईए ने भारत विरोधी नक्सली साजिश मामले में उप्र, बिहार में विभिन्न स्थानों पर छापे मारे

2 Min Read

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने भारत-विरोधी षड्यंत्र मामले में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के खिलाफ उत्तर प्रदेश और बिहार में विभिन्न स्थान पर शनिवार को छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनआईए के दलों ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में 11 और बिहार के कैमूर जिले में एक स्थान पर आरोपियों व संदिग्धों के ठिकानों पर छापे मारे।

एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन, सिम कार्ड व मेमोरी कार्ड समेत कई डिजिटल उपकरण और प्रतिबंधित नक्सली संगठन के पर्चों जैसे दस्तावेज जब्त किए गए।

एनआईए ने पिछले साल 10 नवंबर को बलिया में भाकपा (माओवादी) के हथियारों और गोला-बारूद, आपत्तिजनक दस्तावेज, साहित्य और किताबों की बरामदगी के बाद पांच लोगों की गिरफ्तारी से संबंधित मामले की जांच अपने हाथ में ली थी।

एजेंसी ने नौ फरवरी, 2024 को मामले में चार आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।
एनआईए की अब तक की जांच के अनुसार, प्रतिबंधित संगठन उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश समेत उत्तरी क्षेत्र अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए सक्रिय प्रयास कर रहा है।

प्रवक्ता ने कहा कि भाकपा (माओवादी) के नेता, कार्यकर्ताओं और इससे सहानुभूति रखने वाले, ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) इस क्षेत्र में संगठन की स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

भारत, अमेरिका के चुनाव को एआई आधारित सामग्री से प्रभावित कर सकता है चीन: माइक्रोसॉफ्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं