एनआईए ने पीएफआई पटना मामले में एक और आरोपी के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बिहार की राजधानी पटना में प्रतिबंधित ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) की गैरकानूनी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से संबंधित मामले में एक और आरोपी के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

संघीय एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि पीएफआई की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष मोहम्मद रेयाज मोआरिफ उर्फ बबलू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप पत्र दायर किया गया है।

इसी के साथ मामले में अब तक जिन आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है, उनकी संख्या बढ़कर 40 हो गई है।

इसे भी पढ़ें

ओडिशा के कोरापुट में वाहन पलटने से दो लोगों की मौत, 40 अन्य घायल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं