एनआईए ने नक्सली संगठन पीएलएफआई के सदस्य को गिरफ्तार किया

1 Min Read

नई दिल्ली : राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने झारखंड और असम में छापेमारी के बाद नक्सली संगठन ‘पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया’ के एक सशस्त्र सदस्य को गिरफ्तार किया है।

बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। इसमें कहा गया कि एनआईए ने स्थानीय पुलिस की मदद से बुधवार को झारखंड और असम में दो-दो स्थानों पर छापेमारी की और तलाशी ली।

एनआईए के बयान के मुताबिक छापेमारी के दौरान झारखंड के खूंटी जिले से बिनोद मुंडा उर्फ सुक्खवा को गिरफ्तार किया गया।

जांच एजेंसी ने बताया कि आरोपी नक्सली समूह पीएलएफआई का सशस्त्र सदस्य है और वह झारखंड में पीएलएफआई से जुड़े चार मामलों में वांछित था।

इसे भी पढ़ें

मर्सिडीज बेंज ने बिक्री बीते वित्त वर्ष में 18,123 वाहन बेचे, अबतक का सबसे ऊंचा आंकड़ा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं