जम्मू के सिधरा में संदिग्ध विस्फोटक होने की खबर [News of suspected explosive in Sidhra, Jammu]

1 Min Read

सुरक्षा बल चला रहे सर्च ऑपरेशन

जम्मू, एजेंसियां। जम्मू के सिधरा इलाके में संदिग्ध विस्फोटक की खबर मिलने पर सुरक्षा बल रविवार सुबह से तलाशी अभियान चला रहे हैं। इससे पहले शनिवार को भी बारामूला पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर कुंजर इलाके में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया था। मलवा गांव के पास जंगलों में हुई इस तलाशी में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए।

इसे भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं