कार्तिक आर्यन की फिल्म का नया पोस्टर लॉन्च, बंदूक चलाते दिख रहे हैं कार्तिक

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म चंदू चैंपियन अगले महीने रिलीज होने जा रही है।

फिल्म का ट्रेलर कल 18 मई को कई जगह पर रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर रिलीज होने से पहले कार्तिक ने अपने फैंस को फिल्म के नए पोस्टर का तोहफा दिया है।

एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आज 17 मई को एक और नया पोस्टर जारी किया है। कार्तिक ने पोस्टर शेयर कर लिखा है कि यह फिल्म का सबसे शानदार सीन हैं।

इस पोस्टर में कार्तिक आर्यन बतौर इंडियन आर्मी ऑफिसर के रोल में दिख रहे हैं और हाथ में बंदूक लेकर पूरे जोश से फायर कर रहे हैं।

इस पोस्टर को शेयर कर कार्तिक ने लिखा, मेरे करियर का अबतक का सबसे गर्व करने वाला पल,इंडियन आर्मी के एक जाबांज सिपाही का किरदार, चंदू चैंपियन की जीवन के कई चेहरे हैं, 8 मिनट के सिंगल टेक में हुए वॉर सीन की झलक, इंडियन आर्मी को सलाम है, चंदू चैंपियन, ट्रेलर कल रिलीज होगा।

इससे पहले 12 अक्टूबर 2023 को कार्तिक आर्यन ने वॉर सीन की झलक शेयर की थी, जिसमें एक्टर ने लिखा था, यह आठ मिनट लंबा युद्ध का सीन शूट करना मेरे करियार का सबसे चुनौतीपूर्ण, शानदार, कठिन और यादगार पल था। मेरे करियर का अबतक का सबसे गर्व करने वाला पल है।

बता दें कि ये फिल्म जल्द सिनेमाघरों में नजर आएगी। फिल्म 14 जून 2024 को देश भर में रिलीज होगी।

इसे भी पढ़ें

यूएन की रिपोर्ट में दावा-जून के बाद भारतीय इकोनॉमी में आएगी तेजी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं