धोनी के घर आनेवाला है नया मेहमान..साक्षी धोनी का पोस्ट वायरल

2 Min Read

चेन्नई, एजेंसियां। महेंद्र सिंह धोनी हमेशा चर्चा के केंद्र में रहते हैं। ‘थाला’ के नाम से प्रसिद्ध धोनी मैदान पर जितने फेमस हैं, मैदान के बाहर भी उतने ही लोकप्रिय हैं। धोनी की पत्नी साक्षी भी साये की तरह उनके साथ रहती हैं।

सोमवार रात को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए आईपीएल 2024 के मैच के दौरान साक्षी का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया।

उनके इस इंस्टा स्टोरी से कयास लगाए जा रहे हैं धोनी के घर अब एक नन्हा मेहमान आने वाला है। धोनी की पत्नी साक्षी ने ये पोस्ट किसे लेकर किया है इस बात का पता अभी नही चल सका है। साक्षी के साथ मैच देखने के लिए नेता प्रफुल्ल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल भी पहुंची थी।

साक्षी धोनी ने इंस्टा पर लिखा कि वह बुआ बनने वाली हैं। वह आगे कहती हैं कि मैच को जल्द ही खत्म करो।

साक्षी धोनी का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने लिखा कि प्लीज आज मैच को थोड़ा जल्दी खत्म कर दो चेन्नई। बेबी आने वाला है और ये होने वाली बुआ की विनती है।

उन्होंने मैच के खत्म होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को हैदराबाद के खिलाफ मिली शानदार जीत की बधाई भी दी।

इसे भी पढ़ें

शक्ति सिंह हत्याकांड में कुख्यात संदीप थापा समेत 6 बरी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं