न निकाह न 7 फेरे, रजिस्टर्ड मैरेज करेंगी सोनाक्षी [Neither Nikah nor 7 rounds, Sonakshi will do registered marriage]

3 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अब तक अपनी शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन इससे जुड़ी कई बातें सामने आ गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों 23 जून को रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे जिसके बाद एक वेडिंग पार्टी होगी। यानी दोनों न तो निकाह पढ़ेंगे और न ही 7 फेरे लेंगे।

सोनाक्षी के एक दोस्त के मुताबिक दोनों 23 जून की सुबह रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। इन्विटेशन में शादी की रस्मों का जिक्र नहीं है, सिर्फ पार्टी होने की बात लिखी गई है।

वेडिंग पार्टी में शामिल होंगे कई सेलेब्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेडिंग पार्टी में बॉलीवुड से कई सेलेब्स शामिल होंगे। गेस्ट लिस्ट में आयुष शर्मा, हुमा कुरैशी, वरुण शर्मा, संजय लीला भंसाली, फरदीन खान, ताहा शाह बदुशा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल के नाम शामिल हैं।

इन्हें वेडिंग इनवाइट भेजा जा चुका है। कहा जा रहा है कि वेडिंग पार्टी शिल्पा शेट्टी के फेमस रेस्त्रां बैस्टियन में होगी जो कि मुंबई के बांद्रा वेस्ट में स्थित है।

घरवालों को जानकारी नहीं

सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा से जब शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं मुंबई से बाहर हूं और मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी कहा कि उन्हें शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न ने कहा कि मैं इस वक्त दिल्ली में हूं।

बेटी की शादी को लेकर अभी तक मुझे बस उतनी ही जानकारी है, जितना मैंने मीडिया में पढ़ा है।

मेरी अभी सोनाक्षी से इस बारे में कोई बात नहीं हुई। ना ही उन्होंने अब तक मुझे इस बारे में कोई जानकारी दी है।

शत्रुघ्न ने आगे कहा कि सोनाक्षी जब भी मुझसे इस बारे में बात करेगी तो मेरा आशीर्वाद उनके साथ रहेगा।

हम चाहते हैं कि उन्हें दुनिया की सारी खुशियां मिलें। फिलहाल तो मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि आजकल बच्चे मां-बाप की सहमति नहीं लेते, बस इन्फॉर्म करते हैं। हम भी इंतजार कर रहे हैं कि हमें कब इस शादी के बारे में बताया जाएगा।

जहीर के पिता सलमान खान के दोस्त हैं। ऐसे में खुद जहीर बचपन से ही सलमान के करीबी रहे हैं।

कौन हैं जहीर इकबाल?

36 साल के जहीर इकबाल ने 2019 में फिल्म ‘नोटबुक’ से डेब्यू किया था। इसके बाद वो 2022 में सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरेशी स्टारर ‘डबल XL’ में नजर आए थे।

6 साल के करियर में जहीर ने इन दोनों ही फिल्में में काम किया है जो फ्लॉप रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहीर और सोनाक्षी की मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी जिसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लग गए।

इसे भी पढ़ें

23 को सलमान के दोस्त के बेटे से शादी करेंगी सोनाक्षी सिन्हा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं