नई दिल्ली : दिल्ली का नेहरू मेमोरियल अब पीएम मेमोरियल के नाम से जाना जायेगा। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के आधिकारिक निवास तीन मूर्ति परिसर में प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन करने के लगभग एक साल बाद नेहरू का नाम परिसर से हटा दिया गया।
केंद्र के इस फैसले पर कांग्रेस ने कड़ा एतराज जताया है। कांग्रेस ने कहा कि यह छोटी सोच का परिणाम है। कांग्रेस का कहना है कि नेहरू का नाम तो हटा दोगे लेकिन लोगों के दिल से नेहरू का नाम कैसे मिटा पाओगे।
वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब दिया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की भागीदारी में हर रंग दिखाना जरूरी है। सिंह ने कहा कि देश में सभी पीएम का योगदान हमें दिखाना है।






