NEET UG: नीट मामले में SC की NTA को नोटिस- 0.001% भी लापरवाही हुई है तो स्वीकार करें [NEET UG: SC notice to NTA in NEET case, accept even 0.001% negligence]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर परीक्षा आयोजित करने में कोई गलती हुई है तो उसे स्वीकार करें। इसमें सुधार की भी जरूरत है।

याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस एसवीएन भट्टी की अवकाशकालीन पीठ ने माना कि इसमें अनियमितता हुई है।

केंद्र और एनटीए को फटकार लगाते हुए कहा कि लाखों बच्चों ने बहुत मेहनत की है। हम इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते। इस मामले की सुनवाई 8 जुलाई को अन्य याचिकाओं के साथ होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए से कहा कि वह 8 जुलाई को तैयारी के साथ आए। इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया और इस मामले में जवाब दाखिल करने को कहा है।

जले हुए पेपर का मिलान करेगी ईओयू की टीम

पटना में नीट पेपर लीक मामले की जांच कर रही बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम आज दिल्ली आएगी। जानकारी के अनुसार जांच टीम ईओयू ने एनटीए से नीट के मूल प्रश्नपत्र मांगे थे।

टीम पटना में मिले जले हुए पेपर से प्रश्नपत्रों का मिलान करेगी। ईओयू की जांच टीम ने 21 मई को ही एनटीए से मूल प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने को कहा था, लेकिन 28 दिन बीत जाने के बावजूद एनटीए ने अभी तक ईओयू को मूल प्रश्नपत्र उपलब्ध नहीं कराया है।

एनटीए के टालमटोल रवैये के बाद अब ईओयू की जांच टीम खुद हरकत में आई है और दिल्ली आकर मिलान करने का निर्णय लिया है।

इसे भी पढ़ें

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने माना कि NEET परीक्षा में गड़बड़ी हुई, कहा- NTA में सुधार की जरूरत; अफसर दोषी मिले तो छोड़ेंगे नहीं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं