NEET-UG का संशोधित रिजल्ट जारी, टॉपर्स 61 से घटकर 17 हुए, 4.2 लाख कैंडिडेट्स की रैंक बदली [NEET-UG revised result released, toppers reduced from 61 to 17, rank of 4.2 lakh candidates changed]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET-UG -2024 का संशोधित रिजल्ट जारी कर दिया। इससे 4.2 लाख छात्रों की रैंक बदल गई है।

वहीं, टॉपर्स की संख्या 61 से घटकर 17 हो गई है। ऐसा फिजिक्स के एक सवाल की वजह से हुआ।

क्वेश्चन नंबर 19 के 2 विकल्प सही थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने एक कमेटी बनाकर इसका एक विकल्प चुनने को कहा था।

साथ ही NTA को रिवाइज्ड रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया था।

ग्रेस मार्क्स को लेकर हुआ था विवादः

4 जून को जारी रिजल्ट में टॉपर्स की संख्या 67 थी, लेकिन ग्रेस मार्क्स विवाद के बाद हुए एग्जाम में 6 टॉपर्स कम हो गए थे।

यह परीक्षा 5 मई को देश भर के 571 शहरों में 4,750 सेंटर्स पर हुई थी। 24 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स शामिल हुए थे।

इसे भी पढ़ें

तालाब में मिले एक बोरा मोबाइल से खुला ये बड़ा राज 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं