NEET PG एग्जाम 11 अगस्त को [NEET PG exam on 11th August]

1 Min Read

22 जून को स्थगित की गई थी परीक्षा

पेपर 2 घंटे पहले तैयार होगा

नई दिल्ली, एजेंसियां। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG एग्जाम की शुक्रवार को नई डेट जारी कर दी है। ये एग्जाम अब 11 अगस्त को ऑनलाइन मोड में दो शिफ्ट में होगा।

पहले यह परीक्षा 22 जून को होनी थी, लेकिन गड़बड़ी की आशंका की वजह से इसे 12 घंटे पहले कैंसिल कर दिया गया।

पेपर लीक और कोई गड़बड़ी ना हो इसके लिए नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस अब 11 अगस्त को एग्जाम के 2 घंटे पहले पेपर तैयार करेगा।

इसे भी पढ़ें

NEET Paper Leak: यूजीसी-नेट के बाद नीट पीजी परीक्षा भी स्थगित, 23 जून को होने वाली थी परीक्षा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं