NEET पेपर लीकः CBI ने कोर्ट में कहा- चीटिंग के लिए बनाया सिस्टम; सबका पता पंचमहल या वडोदरा [NEET paper leaked: CBI told the court – system created for cheating; Everyone’s address is Panchmahal or Vadodara]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। NEET-UG एग्जाम में हुई गड़बड़ियों की CBI जांच में एक नया मामला सामने आया है।

CBI ने गुजरात कोर्ट को बताया कि गोधरा में एक सेंटर पर ओडिशा, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया था। आरोपियों ने एग्जाम में कैंडिडेटस को एग्जाम के लिए गुजराती भाषा चुनने को कहा था।

कैंडिडेटस को गुजराती भाषा सिलेक्ट करने को इसलिए कहा गया था कि इससे चीटिंग कर एग्जाम में शामिल होने वाले गुजराती भाषी स्टूडेंट्स अपनी आंसर शीट भर सकें।

कैंडिडेट्स को कहा गया था कि वे अपना स्थाई पता पंचमहल या वडोदरा बताएं। CBI ने कहा कि इन दोनों एग्जाम सेंटर्स का कंट्रोल एक ही डायरेक्टर के पास था।

इन आरोपियों ने अलग-अलग राज्यों के इन सभी कैंडिडेट्स को अलग-अलग लिंक के जरिए कॉन्टेक्ट किया था।

अब तक 7 राज्यों से हुईं 42 गिरफ्तारियां

देशभर में 4 जून के बाद से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन जारी हैं। केंद्र सरकार ने 22 जून को NEET केस की जांच CBI को सौंप दी।

अब तक पेपर लीक केस की जांच 6 राज्यों तक पहुंच चुकी है। CBI ने बिहार से 2 और झारखंड से 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गुजरात से भी 4 आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। 7 राज्यों से अब तक 42 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें

NEET पेपर लीक केस में मोस्ट वांटेड रॉकी गिरफ्तार

Share This Article
Exit mobile version