NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में CBI ने कस लिया कमर, एक और FIR दर्ज [CBI tightens its belt in NEET paper leak case, another FIR registered]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां: NEET एग्जाम पेपर लीक मामले में सीबीआई ने तेजी से कदम बढ़ाते हुए जांच शुरू कर दी है।

इसके तहत ताजा एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीबीआई अब पटना और गुजरात पुलिस से FIR की कॉपी और केस डायरी लेकर मामले की जांच करेगी।

सीबीआई ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया है। राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-अंडरग्रेजुएट (NEET-UG) में सामने आई कथित अनियमितताओं, धोखाधड़ी, चीटिंग की जांच सीबीआई को शनिवार रात को ही सौंपी गई है।

सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के रेफरेंस पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया है। NEET UG परीक्षा में लगभग 24 लाख छात्र शामिल हुए थे।

इसे भी पढ़ें

NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI ने दर्ज की पहली FIR

Share This Article
Exit mobile version