NEET पेपर लीकः झारखंड के धनबाद से अमन गिरफ्तार, सीबीआई आज सभी आरोपियों को कोर्ट में करेगी पेश [NEET paper leak: Aman arrested from Dhanbad, Jharkhand, CBI will present all the accused in court today]

1 Min Read

पटना, एजेंसियां। NEET पेपर लीक मामले में बिहार और झारखंड से गिरफ्तार 7 आरोपियों की रिमांड 4 जुलाई को खत्म हो रही है।

गुरुवार सुबह सभी आरोपियों का मेडिकल टेस्ट कराया गया। इसके बाद इन्हें पटना कोर्ट में पेश किया जाना है।

आरोपियों में चिंटू, मुकेश, मनीष प्रकाश, आशुतोष, ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज और जमालुद्दीन शामिल हैं।

धनबाद से गिरफ्तार हुआ सातवां आरोपी

NEET पेपर लीक मामले में CBI ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी अमन सिंह को झारखंड के धनबाद से पकड़ा गया।

CBI पेपर लीक मामले में अबतक बिहार से 2 और झारखंड से 4 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। देश के 6 राज्यों से इस मामले में कुल 38 गिरफ्तारियां हुई हैं।

झारखंड से स्कूल के प्रिसिपल और कोचिंग संचालक गिरफ्तार

CBI की टीम ने 2 जुलाई को ओएसिस स्कूल के दो शिक्षकों को पेपर लीक केस में पूछताछ के लिए बुलाया था।

साथ ही, झारखंड के चतरा जिले से 2 और आरोपियों को हिरासत में लिया। इनमें कोचिंग सेंटर के संचालक शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें

NEET पेपर लीक की सुनवाई अब CJI डीवाई चंद्रचूड़ करेंगे, CBI खंगालेगी आरोपियों के संबंधियों के खाते

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं