NDA’s Come Back: तमिलनाडु में NDA की वापसी, AIADMK के साथ हाथ मिलाया [NDA returns to power in Tamil Nadu, joins hands with AIADMK]

1 Min Read

NDA’s Come Back:

NDA’s Come Back: शाह ने गठबंधन का ऐलान किया

चेन्नई, एजेंसियां। गृहमंत्री अमित शाह ने चेन्नई में भाजपा और AIADMK के गठबंधन का ऐलान किया। उन्होंने कहा 2026 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव AIADMK प्रमुख ई पलानीस्वामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। सीटों का बंटवारा बाद में चर्चा के बाद तय किया जाएगा।

NDA’s Come Back: दो साल पहले गठबंधन टूटा था:

सितंबर 2023 में तत्कालीन तमिलनाडु प्रमुख अन्नामलाई की गई कुछ टिप्पणियों के कारण अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) ने NDA से गठबंधन तोड़ दिया था। भाजपा और AIADMK ने 2024 का लोकसभा चुनाव अलग-अलग गठबंधन में लड़ा, लेकिन दोनों पार्टियां खाता भी नहीं खोल पाईं थीं।

गठबंधन के ऐलान के वक्त अन्नामलाई भी अमित शाह, पलानीस्वामी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे।
गठबंधन के ऐलान के वक्त अन्नामलाई भी अमित शाह, पलानीस्वामी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें

तमिलनाडु चुनाव 2025: BJP और AIADMK में फिर गठबंधन, पलानीस्वामी के नेतृत्व में लड़ेगा NDA – अमित शाह

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं