एनडीए मीटिंग: [NDA Meeting]

1 Min Read

एनडीए ने सरकार बनाने का पेश किया दावा, राष्ट्रपति को सौंपी सांसदों की लिस्ट

नरेंद्र मोदी चुने गये संसदीय दल के नेता

नई दिल्ली, एजेंसियां। एनडीए संसदीय दल की बैठक में सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुन लिया गया।

इसके बाद एनडीए ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राष्ट्रपति सांसदों की सूची के साथ सहयोगी दलों का समर्थन पत्र भी सौंपा गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 9 जून को नरेंद्र मोदी पीएम पद की शपथ ले सकते हैं। शाम 6 बजे शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।

आडवाणी से मिले मोदी

इस बीच पीएम मोदी भाजपा का वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मिलने उनके घर पहुंचे।

संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद पीएम मोदी आडवाणी से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। मोदी करीब आधे घंटे तक उनके आवास पर रहे।

इसे भी पढ़ें

एनडीए मीटिंग: [NDA Meeting]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं