तेजस्वी के बयान पर एनडीए के नेताओं ने बोला जवाबी हमला

1 Min Read

पटना, एजेंसियां। एनडीए के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के उस बयान पर निशाना साधा है, जिनमें उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार भले ही एनडीए के साथ हैं।

लेकिन, असल में मुख्यमंत्री हमारे साथ हैं। इस पर पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव घबराए हुए हैं। वे डरे हुए हैं।

गिरिराज ने कहा कि उनके साथ कोई वोट नहीं है। इधर, हमारे साथ हमारे नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं।

सम्राट चौधरी भी हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार 2005 से पहले के जंगलराज को आने नहीं देंगे।

वहीं, चिराग पासवान ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री के नाम का इस्तेमाल चुनावी लाभ के लिए अगर तेजस्वी को करना पड़ रहा है तो यह दर्शाता है कि कितने असमर्थ हैं। कितने कमजोर हैं।

इसे भी पढ़ें

मोटोरोला एज 50 फ्यूजन भारत में लांच, ये है खासियत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं