NCRTC ने ‘RRTS कनेक्ट’ एप लॉन्च किया [ NCRTC launches ‘RRTS Connect’ app ]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने यात्रियों की सुविधा के लिए ‘RRTS कनेक्ट’ एप लॉन्च किया है।

ये एप 2 फीचर से लैस है- लाइव ट्रेन ट्रैकिंग और रियल-टाइम पार्किंग, जिससे यात्रियों को अपनी यात्रा की प्लानिंग करने में मदद मिलेगी।

ये नई सुविधाएं ‘RRTS कनेक्ट‘ ऐप में पहले से मौजूद फीचर्स, जैसे टिकट बुकिंग, स्टेशन नेविगेशन और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी विकल्पों को और अधिक प्रभावी बनाएंगी।

ये सुविधाएं भी मिलेंगीः

एप पर ‘फीडर बस सेवा, बाइक, ऑटो और कैब बुकिंग’ जैसे विकल्प भी उपलब्ध हैं, जो यात्रियों के लिए लास्ट-माइल कनेक्टिविटी की सुविधा सुनिश्चित करते हैं।

इसके अलावा “स्टेशन सुविधाएं” यात्रियों को स्टेशन की सुविधाओं के बारे में डिटेल्ड जानकारी देती है, जिसमें पीने का पानी, शौचालय, लिफ्ट और एस्केलेटर शामिल है।

साथ ही इस एप में नेविगेशन में सहायता के लिए स्टेशन लेआउट भी शामिल है।

एप किसी भी सहायता के लिए फोन या व्हाट्सएप के जरिए स्टेशन कंट्रोल रूम से सीधे कम्युनिकेट करने की सुविधा भी देता है और इसमें खोए हुए सामान को वापस पाने में मदद करने के लिए “खोया और पाया” सुविधा भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें

अर्केड डेवलपर्स का IPO लॉन्च: 16 सितंबर से निवेश का मौका, 55% रिटर्न की उम्मीद

Share This Article
Exit mobile version