पुणे में NCP नेता की गोली मारकर हत्या [NCP leader shot dead in Pune]

1 Min Read

5 राउंड की गई फायरिंग, पुलिस बोली- वर्चस्व विवाद के चलते हत्या हुई

पुणे, एजेंसियां। पुणे में NCP अजित गुट के नेता और पूर्व पार्षद वनराज आंदेकर की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूर्व पार्षद पर ताबड़तोड़ पांच गोलियां चलाई गईं।

फायरिंग के बाद वनराज आंदेकर को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि पुणे के नानापेठ के डोके तलीम इलाके में यह घटना देर शाम करीब 8:30 बजे हुई।

आशंका है कि वर्चस्व विवाद के चलते आंदेकर की हत्या की गई है। आंदेकर के रिश्तेदारों पर ही हत्या का शक है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें

मुंबई से किडनैप व्यापारी को पुलिस ने पुणे से रेस्क्यू किया, 3 गिरफ्तार 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं