NCP अजित गुट नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या [NCP Ajit faction leader Baba Siddiqui murdered]

2 Min Read

मुंबई में दफ्तर के बाहर हमलावरों ने गोली मारी


मुंबई, एजेंसियां। NCP अजित पवार गुट के नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे बांद्रा स्थित अपने बेटे के दफ्तर से बाहर निकल रहे थे, तभी उन पर 3 हमलावरों ने फायरिंग की। गोली लगने से घायल सिद्दीकी ने लीलावती अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, तीसरे की तलाश जारी है।

बाबा की इफ्तार पार्टी में बॉलीवुड सेलिब्रिटी आते थे:

बाबा सिद्दीकी हर साल इफ्तार पार्टी का आयोजन करते थे। इसमें राजनीतिक हस्तियों के साथ बड़े फिल्मी सितारे भी शामिल होते थे। उनकी पार्टी में बॉलीवुड अभिनेता सलमान और शाहरुख खान भी नजर आ चुके हैं। कहा जाता है कि सलमान और शाहरुख के बीच सुलह भी बाबा सिद्दीकी ने ही कराई थी।

फरवरी में कांग्रेस छोड़कर NCP में आए थे:

सिद्दीकी ने इसी साल 8 फरवरी को कांग्रेस छोड़ी थी और 10 फरवरी को NCP में शामिल हुए थे। डिप्टी CM अजित पवार और NCP के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल सहित दूसरे नेताओं की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की थी।

इसे भी पढ़ें

अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा विधान भवन पहुंचीं, राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगी

Share This Article
Exit mobile version