NCERT बोला- किताबों से संविधान की प्रस्तावना नहीं हटाई [NCERT said – Preamble of the Constitution was not removed from the books]

2 Min Read

शिक्षा मंत्री बोले- कांग्रेस ने झूठ फैलाया

नई दिल्ली, एजेंसियां। NCERT ने अपनी किताबों से संविधान की प्रस्तावना हटाए जाने के आरोपों को गलत बताया है।

NCERT ने कहा कि हम पहली बार भारतीय संविधान के अलग-अलग पहलुओं जैसे- प्रस्तावना, मौलिक कर्तव्य, मौलिक अधिकार और राष्ट्रगान को महत्व दे रहे हैं।

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि NCERT ने इस साल क्लास 3 और 6 की किताबों से संविधान की प्रस्तावना हटा दी है।

शिक्षा मंत्री ने लिखा

वहीं, शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने X पर लिखा, ‘शिक्षा जैसे विषय को भी झूठ की राजनीति के लिए इस्तेमाल करना और इसके लिए बच्चों का सहारा लेना कांग्रेस की घृणित मानसिकता को दिखाता है।

भारतीय शिक्षा व्यवस्था को बकवास बताने वालों को झूठ फैलाने से पहले सच जानने की कोशिश करनी चाहिए।’

कांग्रेस का आरोप- NCERT संविधान पर हमला कर रही

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने 17 जून को कहा था, ‘NCERT, RSS के अंग की तरह काम कर रही है।

NCERT हमारे देश के संविधान पर हमला कर रही है, जिसकी प्रस्तावना में धर्मनिरपेक्षता स्पष्ट रूप से भारतीय गणतंत्र के आधारभूत स्तंभ के रूप में मौजूद है।’

इसे भी पढ़ें

NCERT 12वीं की राजनीति विज्ञान की नई किताब से बाबरी मस्जिद का नाम हटा, जोड़े गयें अन्य टॉपिक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं