NCERT ने बदला सिलेबस, 11वीं और 12वीं से कई चैप्टर हटाये

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद यानी NCERT ने 11वीं-2वीं कक्षा की पॉलिटिकल साइंस की किताबों से बाबरी मस्जिद, हिंदुत्व की राजनीति, 2002 के गुजरात दंगों, मणिपुर और अल्पसंख्यकों से जुड़े कई संदर्भ हटा दिए हैं।

ये बदलाव NCERT की नई किताबों में कब से जुड़ेंगे, इसकी घोषमा नहीं की गई है, क्योंकि नया सेशन शुरू हो गया है और ये किताबें अभी बाजार में नहीं आई हैं।

अभी देश के 23 राज्‍यों में NCERT सिलेबस पर आधारित किताबें पढ़ाई जाती हैं। इनमें उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, गोवा, कर्नाटक, त्रिपुरा, हरियाणा, मिजोरम और दिल्‍ली शामिल हैं।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के स्कूलों में भी यह किताबें पढ़ाई जाती हैं।

कक्षा 11 की पॉलिटिकल सइंस की किताब में डेमोक्रेटिक पॉलिटिक्स-I के चैप्‍टर 5 में से गुजरात दंगों का जिक्र हटा दिया गया है।

इसके लिए NCERT ने स्पष्टीकरण दिया है कि चैप्‍टर में ऐसी घटना का जिक्र था जो 20 साल पुरानी है और इसे न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से सुलझा लिया गया है।

एक और बड़े बदलाव में, कक्षा 11 की पॉलिटिकल साइंस की किताब ‘पॉलिटिकल थ्योरी’ के पेज 112 पर धर्मनिरपेक्षता के टॉपिक में गोधरा कांड के बाद के दंगों में मारे गए मुसलमानों का संदर्भ हटा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें

UPPSC ने 2532 पदों पर निकाली वैकेंसी, ये है लास्ट डेट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं