जम्मू-कश्मीर में NC-कांग्रेस की सरकार, फारूक अब्दुल्ला बोले- उमर CM बनेंगे [NC-Congress government in Jammu and Kashmir, Farooq Abdullah said – Omar will become CM]

2 Min Read

नौशेरा में हार के बाद रविंदर रैना का BJP अध्यक्ष पद से इस्तीफा

श्रीनगर, एजेंसियां। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आ गया है। नेशनल कांफ्रेंस (NC) और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। गठबंधन को 48 सीटें मिली हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस को 42 और कांग्रेस को 6 सीटें मिलीं।

भाजपा ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की। पीडीपी को 3 सीट मिली। एक-एक सीट आम आदमी पार्टी, जेपीसी और CPI(M) के खाते में आई। 7 निर्दलीय भी जीते। 90 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है।

दोनों सीटों पर जीते उमरः

इस बीच, नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा- उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के अगले CM होंगे। उमर अब्दुल्ला ने दो सीटों (बडगाम और गांदरबल) पर चुनाव लड़ा और दोनों पर जीत दर्ज की।

महबूबा की बेटी हारीं

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती श्रीगुफवारा-बिजबेहरा सीट से हार गईं। उन्होंने कहा- मैं लोगों के फैसले को स्वीकार करती हूं।

उधर नौशेरा सीट से हारने के बाद रविंदर रैना ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 3 फेज में 63.88% वोटिंग हुई थी। 10 साल पहले 2014 में हुए चुनाव में 65% वोटिंग हुई थी। इस बार 1.12% कम वोटिंग हुई।

इसे भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों पर काउंटिंग शुरू, NC गठबंधन 31 सीटों पर आगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं