नयनतारा की बायोग्राफी फिल्म का ट्रेलर रिलीज [Nayanthara’s biography film trailer released]

2 Min Read

अभिनेत्री के निजी जीवन के उतार चढ़ाओ को दिखाया जायेगा

नई दिल्ली, एजेंसियां। नयनतारा की बायोग्राफी फिल्मनयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल‘ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में अभिनेत्री के जीवन के सभी छोटे बड़े हिस्सों को दिखाया गया है। अभिनेत्री नयनतारा की बायोग्राफी फिल्म ‘नयनतारा: बियॉन्ड द फेरीटेल‘ का ट्रेलर आज फ्लिक्स ने रिलीज कर दिया है।

ट्रेलर में नयनतारा खुद ही अपने करियर में संघर्ष, ऊंचाई और पति विग्नेश से प्यार फिर शादी से जुड़ी खास बातें बताती नजर आ रही हैं। इस ट्रेलर में उनकी फिल्मों और उपलब्धियों के साथ संघर्ष को भी दिखाया गया है।

फिल्मों के कुछ हिस्सों को भी दिखाया

नयनतारा की बायोग्राफी फिल्म के इस ट्रेलर को एक डॉक्यूमेंट्री फॉर्म में बनाया है। इस ट्रेलर में नयनतारा उनके पति विग्नेश और नयनतारा की मां भी नजर आ रही हैं।

सभी अपने तरीके से नयनतारा के बारे में बता रहे हैं। नयनतारा को मिले अवॉर्ड्स और फिल्म के कुछ हिस्सों को भी इस बायोग्राफी का हिस्सा बनाया गया है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

यह डॉक्यू फिल्म 18 नवंबर को रिलीज होगी। नयनतारा 18 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाती है, ऐसे में इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री प्रशंसकों के लिए एक तोहफा लेकर आ रही हैं। 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स इंडिया साउथ ने एक्स पर डॉक्यूमेंट्री की रिलीज की तारीख की घोषणा की।

डॉक्यूमेंट्री का रन-टाइम एक घंटा 21 मिनट है। पोस्टर में नयनतारा पीछे देखती हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक करते हुए नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

फिल्म रिव्यू- भूल भुलैया-3, कहानी दिलचस्प, सही ट्रीटमेंट नहीं मिली

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं