सोशल मीडिया पर नयनतारा ने की अभिनेता धनुष की खूब आलोचना, जानिए क्या है वजह? [Nayanthara criticized actor Dhanush a lot on social media, know what is the reason?]

3 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। अभिनेत्री नयनतारा ने दक्षिण भारतीय फिल्मों में काफी अच्छे किरदार निभाए है, दर्शकों के बीच उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। दर्शक उनकी जिंदगी को और भी करीब से जान सके, इसके लिए नयनतारा अपनी एक जिंदगी पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री ‘नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल‘ का लेकर भी आ रही हैं।

यह डॉक्यूमेंट्री 18 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर दिखाई जाएगी। इसमें नयनतारा की जिंदगी के कई पहलुओं को दिखाया जाएगा, साथ ही उनके संघर्ष की झलक भी इसमें मिलेगी।

वह अपनी इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर काफी खुश हैं, लेकिन अब उनकी इस खुशी पर अभिनेता धनुष ने पानी फेर दिया है। असल में उन्होंने नयनतारा की इस डॉक्यूमेंट्री में अपनी फिल्म के एक सीन को इस्तेमाल करने पर कॉपीराइट का केस डाल दिया है।

धनुष ने कर दिया कॉपीराइट केस

नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री में उनके जीवन के कई किस्सों को साझा किया गया है। इसमें उनके पुराने रिश्तों पर भी बात हुई है। लेकिन अब उनकी यह डॉक्यूमेंट्री मुश्किल में पड़ती हुई नजर आ रही है।

दरअसल, दक्षिण भारतीय फिल्मों के नामी अभिनेता धनुष ने नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री पर केस कर दिया है। उनका कहना है कि डॉक्यूमेंट्री में उनकी एक फिल्म ‘नानुम राउडी धान‘ के कुछ दृश्यों का इस्तेमाल हुआ है।

जैसे ही इस बात का पता नयनतारा को चला तो उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए धनुष की आलोचना की। साथ ही उन्होंने कहा कि धनुष के व्यवहार के कारण वह काफी दुखी हैं।

फिल्म में नयनतारा-विजय सेतुपति ने अभिनय किया

नानुम राउडी धान‘ के निर्माता धनुष थे, उनकी इस फिल्म में नयनतारा ने विजय सेतुपति के अपोजिट काम किया था। 2015 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म रही। दर्शकों को नयनतारा और विजय का काम फिल्म में खूब पसंद आया।

डॉक्यूमेंट्री में पुराने रिश्तों पर भी बात होगी

नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री जरूर अभी मुश्किल में फंस गई है, लेकिन दर्शकों को अभी भी इसे देखने का इंतजार है। दरअसल, इसमें उनकी फिल्मों और परिवार के बारे में बात होगी। साथ ही पुराने रिश्तों के बारे में भी बताया जाएगा।

पिछले दिनों सुनने में आया था कि इस डॉक्यूमेंट्री में नागार्जुन और उनके पुराने रिश्ते पर भी चर्चा होगी। अपनी डॉक्यूमेंट्री के बारे में नयनतारा ने भी कहा है कि यह डॉक्यूमेंट्री फैंस के लिए उनकी तरफ से एक उपहार है।

इसे भी पढ़ें

नयनतारा की बायोग्राफी फिल्म का ट्रेलर रिलीज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं