नायब सैनी आज दूसरी बार हरियाणा CM की शपथ लेंगे [Nayab Saini will take oath as Haryana CM for the second time today]

2 Min Read

मोदी, 18 राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे

पंचकूला, एजेंसियां। हरियाणा में नायब सैनी आज दूसरी बार CM पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह करीब सवा 1 बजे पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगे। उनके साथ 18 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे।

इसमें अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, नगालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी (यूटी), राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शामिल रहेंगे।

11 से 12 मंत्री शपथ ले सकते हैः

भाजपा के राज्य मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि राजनीतिक हस्तियों के अलावा खिलाड़ियों, उद्योगपतियों, डॉक्टरों, वकीलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी समारोह में बुलाया गया है। कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोग पहुंचेंगे।

नायब सैनी के साथ 11 से 12 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, कृष्ण बेदी, श्रुति चौधरी, आरती राव, राजेश नागर और गौरव गौतम के नाम शामिल हैं।

सूत्रों का कहना है कि नायब सैनी ने खुद फोन कर इसकी जानकारी दी है। वहीं कृष्ण लाल मिड्‌ढा, राम कुमार गौतम, मूलचंद शर्मा के नामों पर भी चर्चा चल रही है।

इसे भी पढ़ें

नायब सैनी हरियाणा के CM बने रहेंगे, विधायक दल के नेता चुने गए 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं