Naxalites: नक्सलियों पर नकेल कसेगी एसआइए, एनआइए की तर्ज पर करेगी काम [SIA will crack down on Naxalites, will work on the lines of NIA]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। मध्य प्रदेश में अब नक्सलियों पर नकेल कसने के लिए, स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआइए) का गठन किया गया है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाना, जांच और ऑपरेशन करना, इसका मुख्य उद्देश्य है।

अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों में भी इस प्रकार की जांच एजेंसी गठित की गई है। इसके माध्यम से देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की जा सकेगी। आईजी स्तर के अधिकारी को इसका चीफ बनाया गया है।

Naxalites: एनआइए की तरह ही काम करेगी एसआइए

मध्य प्रदेश में नक्सलियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआइए) का गठन किया गया है। एसआइए केंद्र द्वारा गठित वर्तमान नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ( एनआइए) की तरह ही काम करेगी। नक्सल प्रभावित अन्य राज्यों में भी इसी तरह की जांच एजेंसी का गठन किया गया है। इसमें देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों की पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।

Naxalites: तीन राज्यों में हो चुका है एसआइए का गठन

पुलिस मुख्यालय की सीआईडी ब्रांच के आईजी स्तर के अधिकारी को एसआइए का प्रमुख बनाया गया है। केंद्र सरकार के निर्देश पर महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश जैसे नक्सल प्रभावित राज्यों में एसआइए का गठन किया जा चुका है। इन तीनों राज्यों को संयुक्त रूप से एक जोन (एमएमसी) बनाया गया है। नक्सलियों के नेटवर्क का पता लगाना इसका प्रमुख काम है।

इसके अलावा यह एजेंसी नक्सलियों को मिलने वाली आर्थिक सहायता, हथियार के स्रोतों की जानकारी भी जुटाएगी। इसके साथ ही नक्सलियों की भर्ती किस तरीके से होती है, वह किस प्रकार से भर्ती के लिए, लोगों से संपर्क करते हैं, इन सब बातों का पता लगाने का उत्तरदायित्व एसआइए की होगी।

इसे भी पढ़ें 

छत्तीसगढ़ में हुई मुठभेड़ में 25 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं