नवीन जिंदल ने भारतीय इस्पात संघ के अध्यक्ष का पदभार संभाला

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : जिंदल स्टील एंड पावर के चेयरमैन नवीन जिंदल ने बृहस्पतिवार को भारतीय इस्पात संघ (आईएसए) के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल लिया।

आईएसए ने बयान में कहा कि नवीन जिंदल ने एएमएनएस इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दिलीप ओमेन का स्थान लिया है।

उनका कार्यकाल 21 मार्च से प्रभावी हो गया है। जिंदल स्टील एंड पावर (जेएसपी) के चेयरमैन नवीन जिंदल को आईएसए की नियामकीय इकाई ‘एपेक्स कमिटी’ द्वारा सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष चुना गया है।

इसे भी पढ़ें

500 साल पहले भारत में नहीं था आलू का अस्तित्व

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं