नौसेना अलंकरण समारोह का आयोजन

1 Min Read

गोवा, एजेंसियां। गोवा में INS हंसा में नौसेना अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया।

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने गोवा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से नौसेना के जवानों को वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कार से नवाजा।

यह पुरस्कार बहादुरी, प्रोफेशनल अचीवमेंट और लीडरशिप के लिए दिए गए।

नौसेना अलंकरण समारोह में कुल 35 नौसेना कर्मियों को सम्मानित किया गया। कमांडर मनीष सिंह कार्की और कमांडर कौस्ताब बनर्जी को वीरता पदक से सम्मानित किया गया।

लेफ्टिनेंट कमांडर पन्नीरसेल्वम विष्णु प्रसन्ना और लेफ्टिनेंट कमांडर भास्कर को भी वीरता पुरस्कार मिला।

कैप्टन रवि धीर को मेमोरियल गोल्ड मेडल से नवाजा गया। इस मौके पर भारतीय नौसेना शक्ति का प्रदर्शन भी किया।

इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश भी पढ़कर सैनिकों को सुनाया गया।

इसे भी पढ़ें

पलक गुलिया ने पेरिस ओलंपिक का 20वां कोटा हासिल किया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं