नयी दिल्ली, एजेंसियां : प्रौद्योगिकी उद्योग के शीर्ष संगठन नैसकॉम ने सोमवार को कहा कि डिजिटल सेवाओं का विस्तार करने वाले उद्यमों के लिए भारत शीर्ष प्राथमिकता वाला देश बना हुआ है।
साथ ही यह उम्मीद है कि कंपनियां (कृत्रिम मेधा) एआई, डेटा एनालिटिक्स और साइबर सुरक्षा पर खर्च बढ़ाएंगी।
नैसकॉम ने यह बात ‘डिजिटल उद्यमों की परिपक्वता 5.0: एआई के युग में डिजिटल तैयारी’ शीर्षक से जारी रिपोर्ट में कही है।
यह 11 प्रमुख क्षेत्रों और सात प्रमुख भौगोलिक क्षेत्रों में 550 उद्यमों के सर्वेक्षण पर आधारित है।
सर्वे में पाया गया कि बीते वर्ष देश में 71 प्रतिशत उद्यमों ने अपने तकनीकी खर्च का 20 प्रतिशत से अधिक हिस्सा डिजिटल पर व्यय किया।
इसे भी पढ़ें
झामुमो पहले ही हार स्वीकार कर चुकी है, इसलिए गीता कोड़ा पर हमला किया : मरांडी








